फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हाल, 22 यात्रियों की मिस हुई फ्लाइट

Tue, 20 Oct 2015 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पहले ग्रीन कॉन्सेप्ट पर बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दूसरे राज्यों के लोगों को पहले ही दिन निराश लौटना पड़ा। कम्युनिकेशन गैप होने के कारण करीब 22 यात्रियों की फ्लाइट सोमवार को मिस हो गई।
विज्ञापन


इस कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि सुबह करीब 11.30 बजे उन्हें एयर इंडिया की एआई 863 फ्लाइट से चंडीगढ़ से दिल्ली जाना था। सूचना के मुताबिक वह पुराने एयरपोर्ट पर सुबह 10.30 बजे ही पहुंच गए थे। आरोप है कि उन्हें एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में शिफ्टिंग की सूचना नहीं दी गई।

इस कारण उनकी फ्लाइट मिस हो गई। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि घरेलू एयरपोर्ट की बिल्डिंग पर कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट की शिफ्टिंग की जानकारी मिल सके। यात्रियों का कहना है कि जब तक वह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे तब तक उनकी फ्लाइट मिस हो चुकी थी।
विज्ञापन


यात्रियों के हंगामे के बाद उन्हें अगली जेट एयरवेज की फ्लाइट से उन्हें भेजा गया। बता दें कि जिन यात्रियों की चंडीगढ़ से फ्लाइट मिस हुई हैं, उनमें ज्यादातर यात्रियों को दिल्ली से फ्लाइट लेकर आगे जाना था।
Trending Videos
विज्ञापन

कन्वेनर बेल्ट खराब होने के कारण यात्रियों को परेशानी

एक घंटे तक कन्वेनर बेल्ट रही खराब: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले दिन ही कन्वेनर बेल्ट खराब होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। सूत्रों के मुताबिक एक दो यात्रियों के बैग भी टूट गए थे। हुआ यूं कि सुबह करीब साढ़े दस बजे एयर इंडिया की फ्लाइट जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुई, इस बीच करीब एक घंटे तक कन्वेनर बेल्ट खराब रही। इसकी शिकायत यात्रियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से की है।

इनकी फ्लाइट हुई मिस: लंदन की मयारुकानी अलक, पुणे के स्वेतांग कुमार, श्वेता, सलोनी कमल, राखी वर्मा, स्नेहा दीवान, सैल कुमार सहित 22 लोगों की सोमवार को फ्लाइट मिस हुई।

पहली फ्लाइट कैंसल: एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि दिल्ली से सुबह 8 बजकर पांच मिनट पर चंडीगढ़ आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट नहीं आई। वही फ्लाइट सबसे पहले सुबह 8.35 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होनी थी। लेकिन फ्लाइट कैंसल कर दी गई है।

पहली फ्लाइट 8.35 पर लैंड हुई: चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले दिन स्पाइस जेट की पहली फ्लाइट सुबह 8.35 पर लैंड हुई। चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए यह पहली फ्लाइट सुबह नौ बजे रवाना हुई।

सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ ने बताया कि यात्री एयरपोर्ट पर खुद लेट पहुंचे हैं। लोगों को एयरपोर्ट शिफ्टिंग के बारे में पहले से पता था। फ्लाइट मिस करने के जिम्मेदार वह खुद हैं।

पुराने एयरपोर्ट पर आठ गाडियां खड़ी की गई थीं। ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। रहा सवाल कन्वेनर बेल्ट का तो एक लगेज ओवरवेट होने के कारण कन्वेनर बेल्ट में फंस गया था। जिसके चलते करीब 15 से 20 मिनट तक कन्वेनर बेल्ट बंद करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें