फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चार्जिंग स्टेशन साइट की जांच के लिए कमेटी गठित, दो नवंबर से पहले देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की पार्किंग में 32 चार्जिंग स्टेशन साइट की जांच के लिए कमेटी का शुक्रवार को गठन कर दिया गया। आठ सदस्य समिति को 2 नवंबर से पहले अपने सुझाव व शिफारिश देनी होगी। नगर निगम की आयुक्त आनंदिता मित्रा ने यह आदेश जारी किए हैं। पिछली नगर निगम कि सदन की बैठक में मेयर व सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया था कि कमेटी के सुझाव के बाद ही नगर निगम की पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने चाहिए। निगम ने यह जवाब प्रशासन को भेजा था, जिसके बाद बुधवार को प्रशासन ने 7 दिन का समय देते हुए कहा था कि वह सर्वे करें और फिर अपने सुझाव सौंपे। उसी का पालन करते हुए शुक्रवार को आयुक्त मित्रा ने कमेटी का गठन कर दिया। इस कमेटी में भाजपा पार्षद जसमनप्रीत सिंह, कांग्रेस के पार्षद सचिन गालव, मनोनीत पार्षद व क्राफड के सदस्य उमेश घई, व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरनजीव सिंह, एरिया पार्षद, क्रेस्ट की प्रोजेक्ट मैनेजर पारुल, संबंधित मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि और बी एंड आर सुपरिटेंडिंग इंजीनियर शामिल है। ये देखने वाली बात है कि कमेटी में आम आदमी पार्टी के किसी भी पार्षद को शामिल नहीं किया गया है। बता दें कमेटी के सदस्य 32 लोकेशन का सर्वे करेंगे और अपने सुझाव 2 नवंबर से पहले आयुक्त को भेजेंगे। उसके बाद ही प्रशासन द्वारा चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें