फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में धोबी घाट विकास के लिए बनाई गई कमेटी ने सभी घाटों का किया निरीक्षण, तो पता चला कि केवल एक धोबी घाट से निगम को मिलता है राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में संचालित धोबीघाट में से मात्र एक ही घाट से निगम को रेवेन्यू मिलता है। यह खुलासा नगर निगम की ओर से धोबी घाट के विकास के लिए बनाई गई कमेटी ने किया है। वीरवार को कमेटी के सदस्यों ने सभी घाटों का निरीक्षण किया। कमेटी के चेयरमैन शक्ति प्रकाश देवशाली ने बताया कि सेक्टर 7, 15, 19 और 22 में बने धोबी घाट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान जानकारी मिली कि सेक्टर-15 स्थित धोबी घाट को छोड़कर सभी धोबी घाट लोग अपने स्तर पर चला रहे हैं। सेक्टर-15 में भी मात्र एक धोबी घाट निगम को मासिक किराया देता है शेष कोई भी व्यक्ति निगम को कोई किराया नहीं देता है। अन्य सभी धोबी घाट संचालक मात्र बिजली व पानी का बिल जमा करते हैं। कमेटी ने बीएंडआर विंग की अधिकारियों से कहा कि ई-टेंडर के माध्यम से सभी घाटों की नीलामी कराई जाए ताकि सभी घाटों से निगम को रेवेन्यू मिल सके। इसके अलावा इस रेवेन्यू से घाटों का विकास हो सके। इस मौके पर कमेटी के सदस्य पार्षद महेश इंदर सिंह, रविंदर कौर गुजराल, विशेष रूप से सीनियर डिप्टी मेयर रविकांत शर्मा, एक्सईएन रविंदर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें