फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जागो वोटर..मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के बाद विद्यार्थियों को अभिभावकों के साथ सेल्फी करनी होगी अपलोड
विज्ञापन

जिला स्तर पर निकाले जाएंगे ड्रा, विजेता को मिलेगा 10 हजार रुपये का नकद इनाम


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी ताकत झोंक दी है। आयोग ने इस बार मतदान का लक्ष्य 75 फीसदी तय किया है। इसके लिए आयोग ने बच्चों को भी जोड़ा है। स्कूली बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मतदान के दिन वोट करने के बाद परिवार के मतदाताओं की उंगली पर लगी नीली स्याही के साथ सेल्फी अपलोड करनी होगी। उसके बाद जिला स्तर पर ड्रॉ के माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमशः 10 हजार रुपये, 5 हजार रुपये और 2.5 हजार रुपये का नकद इनाम मिलेगा। इसके तहत जिले के जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे, उस स्कूल को भी 25 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। सेल्फी अपलोड करने के लिए www.ceoharyana.gov.in/ पोर्टल पर एक लिंक बनाया गया है। यह लिंक 25 मई को सुबह सात बजे खुलेगा। इस लिंक पर 25 मई को रात आठ बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी।
विज्ञापन


ये भी उठाए जा रहे कदम
1.गुरुग्राम की बहुमंजिला सोसाइटियों में 31 पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं, ताकि मतदाताओं को ज्यादा दूर न जाना पड़े
2.वोटर इन क्यू एप लॉच किया गया है, जिसकी मदद से पोलिंग बूथ के बाहर लगी लाइनों के बारे में ताजा अपडेट मिल सकेंगे
3. 50 लाख परिवारों को हर घर में शादी-ब्याह की तरह मतदान के निमंत्रण कार्ड भेजे जाएंगे
4.युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए शहरों में म्यूजिकल बैंड।


हरियाणा में 2 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता
हरियाणा में 2 करोड़, 41 हजार 353 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1 करोड़ 6 लाख 34 हजार 532 पुरुष, 94 लाख 6 हजार 357 महिला और 464 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। गुरुगाम लोकसभा में मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक 25 लाख 66 हजार 159 है। फरीदाबाद में 24 लाख 24 हजार 281 है। अंबाला में 19 लाख 92 हजार 252, कुरुक्षेत्र में 17 लाख 92 हजार 160, सिरसा में 19 लाख 34 हजार 614, हिसार में 17 लाख 88 हजार 710, करनाल में 21 लाख 439, सोनीपत में 17 लाख 64 हजार 954, रोहतक में 18 लाख 86 हजार 796 और भिवानी-महेंद्रगढ़ में 19 लाख 90 हजार 988 मतदाता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें