फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु साहिबान पर टिप्पणी: एसजीपीसी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसजीपीसी कार्यकारिणी की बैठक में लिया सख्त कानूनी कार्रवाई का फैसला
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यकारिणी कमेटी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी की ओर से कथित तौर पर सिख गुरु साहिबान के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में इस संबंध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। संबंधित नेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया।
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि की ओर से गुरु साहिबान के प्रति की गई टिप्पणी सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है।यह बयान आम आदमी पार्टी के नेता की मानसिकता को दर्शाता है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एसजीपीसी इस मामले में कानून के दायरे में रहते हुए सख्त कदम उठाएगी। बैठक में शिरोमणि कमेटी के प्रबंधकीय मामलों, गुरुद्वारा साहिब और ट्रस्ट विभाग सहित विभिन्न विभागों के नियमित कार्यों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रघुजीत सिंह विर्क, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट बलदेव सिंह कल्याण, जनरल सेक्रेटरी शेर सिंह, चीफ सेक्रेटरी कुलवंत सिंह मन्नन सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षा में सफलता पर छात्रों की सराहना
बैठक के दौरान एसजीपीसी ने निश्चय एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज ट्रेनिंग सेंटर के छह विद्यार्थियों के सीपीएस प्रीलिमिनरी परीक्षा उत्तीर्ण करने तथा निश्चय एकेडमी ऑफ ज्यूडिशियल सर्विसेज़, बहादुरगढ़ (पटियाला) के एक छात्र के पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड की लॉ ऑफिसर परीक्षा पास करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। धामी ने कहा कि एसजीपीसी का प्रयास है कि सिख विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर उच्च पदों पर पहुंचें और गुरु साहिबानों की शिक्षाओं के अनुसार समाज की भलाई के लिए कार्य करें।
विज्ञापन

-
पवित्र सरोवर में हाथ-पैर धोने, कुल्ला करने पर विवाद, मर्यादा के खिलाफ बताया
एसजीपीसी अध्यक्ष ने श्री हरिमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में एक युवक की ओर से हाथ-पैर धोने और कुल्ला करने की घटना की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हरकत मर्यादा के खिलाफ है और इससे श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। श्री हरिमंदिर साहिब की पवित्र मर्यादा से खिलवाड़ किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसजीपीसी की अपील की है कि श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब में प्रवेश से पहले मर्यादा का पालन करें। पवित्र स्थल की गरिमा और रीति-रिवाजों का सम्मान अनिवार्य है। सभी धर्मों के लोगों से संयम और श्रद्धा बनाए रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें