फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आतंकियों व कुख्यात अपराधियों से निपटेंगे हरियाणा के कंमाडो, 53 टीमें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक हथियारों से किया गया लैस, शहरों की सुरक्षा भी होगी मजबूत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अब हरियाणा के शहरों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। आतंकियों व कुख्यात अपराधियों को पकड़ने, नाकाबंदी और हिंसा की अन्य घटनाओं को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने प्रदेश के सभी शहरों में कमांडो की 53 टीमें तैनात की हैं। प्रत्येक टीम में आठ विशेष कमांडो रहेंगे। इनको विशेष रूप से प्रशिक्षित कर आधुनिक हथियारों से लैस किया गया है। ये टीमें जिला प्रमुखों के सुपरविजन में काम करेंगी।
पुलिस महानिदेशक का पद संभालने के बाद से शत्रुजीत कपूर का मुख्य लक्ष्य राज्य को अपराधमुक्त करना है। इसके लिए वह कई प्रयोग भी कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने पुलिस के 424 कमांडो तैयार किए हैं। डीजीपी ने बताया कि इन कमांडो को नाकाबंदी, वीवीआईपी ड्यूटी, आतंकियों व कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारने, विशेष सुरक्षा वाले कर्मचारियों को कोर्ट में पेश करने व अन्य कामों के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट व पुलिस रेंज पर कमांडो यूनिट की तरफ से एक निरीक्षक को समय-समय पर नियुक्त किया जाएगा जो इनकी ड्यूटियों व कल्याण के बारे में अवलोकन करते हुए इसकी एक रिपोर्ट पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एवं कमांडो और पुलिस अधीक्षक कमांडो को भेजेंगे।
विज्ञापन

सोनीपत व पंचकूला में चार-चार टीमें उतारीं
गुरुग्राम में विशेष पुलिस बल की 5 कमांडो टीमें भेजी गई हैं। इनमें कुल 40 जवान शामिल हैं। फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला में चार-चार टीमें लगाई गई हैं। पानीपत, हिसार, कुरुक्षेत्र, जींद, मेवात (नूंह), अंबाला, करनाल, कैथल ,यमुनानगर, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, पलवल, झज्जर, नारनौल और फतेहाबाद में दो-दो टीमों को तैनात किया गया है। हांसी, सिरसा, डबवाली व दादरी जिले में एक-एक टीम भेजी गई है, जिनमें कुल 32 जवान शामिल है।
विज्ञापन


आधुनिक हथियारों से रहेंगे लैस
ये कमांडो आधुनिक हथियारों से हमेशा लैस होते हैं। इसमें 40 से कम उम्र के कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनकी फिटनेस बेजोड़ होती है, जो 10 से 14 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ने की क्षमता रखते हैं। वह किसी भी आपात स्थितियों से निपटने में माहिर होते हैं। इनको रिफ्रेशर कोर्स भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें