फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कमांड अस्पताल चंडीमंदिर ने कारगिल से लाए गंभीर सैनिक की बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पश्चिमी कमान के चंडीमंदिर कमांड अस्पताल ने गंभीर स्थिति में पहुंचे सैनिक की जान बचाई है। सैनिक को कारगिल क्षेत्र से एयरलिफ्ट कर आपातकालीन स्थिति में लाया गया था। यह सैनिक द्विपक्षीय पल्मोनरी थ्रोम्बोम्बोलिज्म नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित था, जिससे उसे सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी।
विज्ञापन

जानलेवा स्थिति में उसे वायुसेना के एएन-32 विमान के माध्यम से तेजी से कमांड अस्पताल लाया गया। अस्पताल में लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम के नेतृत्व में चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए समय पर आपातकालीन इलाज शुरू किया। टीम की तरफ से किए गए क्लॉट विघटन (थक्का घोलने) के इलाज से सैनिक की जान बचाई जा सकी। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें