टीएलसी भारत में सोने पर आधारित अपनी कामयाब श्रृंखला ‘ओ माई गोल्ड’ के नए सीजन को पेश करने जा रहा है।
इस कार्यक्रम को मॉडल और अभिनेत्री जैनिफर कोतवाल पेश करेंगी। नए सीजन में जैनिफर तीन शहरों के एडवैंचर पर रवाना होंगी, ताकि दिल्ली कोलकाता और बंगलुरु में सोने के प्रति लोगों का जायजा लिया जा सके।
ओ माई गोल्ड! का प्रसारण 13 दिसंबर से टीएलसी पर हर रात नौ बजे दिखाया जाएगा। ओ माई गोल्ड! कार्यक्रम में जैनिफर आभूषणों से जुड़ी एक यात्रा पर रवाना होंगी।
इस दौरान वह पारंपरिक और इस क्षेत्र की छाप रखने वाले जेवरात के अलावा हर शहर के सबसे जाने-माने आभूषण विशेषज्ञों से मिलेंगी।
टीएलसी पर अपनी श्रृंखला के शुभारंभ को लेकर रोमांचित जैनिफर ने कहा, ‘मैं हमेशा से ही इस कीमती धातु की खूबसूरती और पवित्रता को लेकर मंत्रमुग्ध होती आई हूं।’