फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खास पेशकश, धनलक्ष्मी में आइए और सोने को सिक्का जीतिए

Sun, 04 Jun 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सोने के स‌िक्के - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अमर उजाला और बिरला सन लाइफ की ओर से महिलाओं के लिए 4 जून को एक विशेष मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड चौक स्थित होटल सालिटियर में सायं 4 बजे से होगी। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


 महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का नाम धनलक्ष्मी है। इसमें बिरला सन लाइफ की ओर से महिलाओं को सफल इन्वेस्टमेंट के गुर भी बताए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान तंबोला गेम भी खेला जाएगा। गेम में विजेता बनने वाली महिला को धनलक्ष्मी की उपाधि दी जाएगी और साथ में पुरस्कार स्वरूप सोने का सिक्का भी दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त अन्य विजेताओं को नगद ईनाम व अन्य उपहार जीतने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में सिर्फ महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। इस मौके पर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए बिरला सन लाइफ की ओर से एक मोटिवेशनल सेमिनार भी किया जाएगा। इसके संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए 8699032100 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें