फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की 4 कॉलोनियों पर कल चलेगा बुलडोजर

Fri, 09 May 2014 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने कल शहर की चार कालोनियों को हटाने की तैयारी कर ली है। प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस की टीम ने इन कालोनियों का दौरा कर वहां सर्वे किया और लोगों को खुद ही कालोनी खाली कर देने के लिए कहा।
विज्ञापन


लोगों से कहा गया कि प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से अभियान चलाना चाहता है, इसलिए सभी को उनका सहयोग देना चाहिए। एसडीएम (साउथ) कशिश मित्तल के नेतृत्व में संपदा विभाग, इंजीनियरिंग विभाग और पुलिस की टीमों ने कालोनियां में जाकर देखा कि शनिवार को अभियान किस तरह से चलेगा और कालोनियों को खाली कराने के लिए कितनी जेसीबी मशीनों की जरूर पड़ेगी।

कालोनियों में जब प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की टीमें पहुंचीं तो वहां हड़कंप मच गया। संपदा विभाग के अधिकारी लोगों से कहते रहे हैं कि उनके पास एक दिन का समय है और उन्हें कालोनी को खाली कर देना चाहिए। प्रशासन के इस अभियान में जहां बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे वहीं इंजीनियरिंग विभाग, नगर निगम, संपदा विभाग के कर्मचारी रहेंगे।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि संपदा विभाग ने जिन चार कालोनियों के लोगों को खाली करने के लिए 21 दिन का नोटिस दिया था, उनमें पंडित कालोनी, मजदूर कालोनी, नेहरू कालोनी और कुलदीप कालोनी शामिल है। प्रशासन चाहता है कि नवंबर, 2013 में जिस तरह से कालोनी नंबर पांच को शांतिपूर्ण हटाया गया उसी तरह से इन चारों कालोनियों को भी हटा दिया जाए।
 
शिविर में उमड़ी भारी भीड़
सेक्टर-42 के शिविर में लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों में मायूसी भी छायी रही। लोगों को लग रहा है कि उनका आशियाना उजड़ने वाला है। कालोनी नंबर पांच के लोगों की तरह ही सड़क पर आने की पूरी तैयारी प्रशासन ने कर ली है।

कालोनी के लोगों का कहना कि जिनका बायोमेट्रिक सर्वे में नाम है। यदि वोटर लिस्ट में चुनाव विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से नाम कट गया तो उन्हें मकान नहीं मिलेगा। चुनाव विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती।

लोगों का यह कहना है कि पत्नी का वोटर लिस्ट में तो नाम रह गया पति का कट गया। अब इसमें किसका कसूर है। इस बात को प्रशासन के अधिकारी समझने को तैयार नहीं हैं।

नेहरू कालोनी के झुग्गी नंबर 717 निवासी सोनू, 1251 ए निवासी संजय कुमार के अलावा इसी कालोनी की मुन्नी देवी, संजय कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि उन्हें मकान न मिला तो दुनिया ही उजड़ जाएगी। सड़क पर आ जाएंगे। फिर क्या करेंगे। परिवार और छोटे बच्चे कहां जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें