फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस-कार में टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-8/9/17/18 लाइट प्वाइंट पर शनिवार दोपहर एक एंबुलेंस व कार में टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि एंबुलेंस में मरीज को गंभीर चोट नहीं पहुंची, जबकि मरीज के रिश्तेदार को सिर और पैर में चोट आई है। वहीं, चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एंबुलेंस चालक अमित बीएस भंडारी नाम के मरीज को रुड़की से रेफर होने के बाद पीजीआई में दाखिल करवाने के लिए ला रहा था। उसकी बगल वाली सीट पर मरीज का रिश्तेदार रवि बैठा था। जैसे ही एंबुलेंस सेक्टर-8/9/17/18 लाइट प्वाइंट के पास पहुंची, दूसरी तरफ से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। कार चालक उमेश ने बताया कि वह सेक्टर-8 स्थित मोनिका बेकरी में काम करता है। वह सेक्टर-82 से बेकरी का सामान लेकर सेक्टर-8 की तरफ जा रहा था। इस दौरान सेक्टर-26 की तरफ से आ रही एंबुलेंस ने रेडलाइट क्रॉस करते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। एंबुलेंस चालक अमित का कहना है कि वह सेक्टर 26 की तरफ से आ रहा था। इतने में सेक्टर-17 की तरफ से आ रही कार ने रेडलाइट क्रॉस करते हुए एंबुलेंस को टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रवि को सिर और पैर में चोट आई है। वहीं, एंबुलेंस में मरीज का बचाव हो गया। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें