फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः ट्रैक्टर ट्राली की निजी बस से टक्कर, 13 लोग घायल, दो की हुई मौत

Fri, 05 Apr 2019 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोनीपत-रोहतक हाईवे पर गांव झरोठी मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक निजी बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस सवार दो यात्रियों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। खरखौदा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


निजी बस गुरुवार देर शाम सोनीपत से रोहतक जा रही थी। बस में करीब 38 यात्री थे। बस गांव झरोठी मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बस को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर बस का एक हिस्सा उखाड़ता हुआ आगे निकल गया। टक्कर से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस सवार 15 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए।

 पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सिलाना निवासी धर्मबीर (60) और खरखौदा के वार्ड-7 निवासी राहुल (23) की मौत हो गई।
विज्ञापन


अन्य घायल रोहतक के गांव मुंगाण निवासी विक्रम, भालौठ निवासी कुनाल, किलोई निवासी मनोज, अनूज, खरखौदा निवासी मनोज, सुनील, अमित, जगमेंद्र, शामली यूपी निवासी शाहरूख, सावेद, जनूप, गोपालपुर निवासी कुलदीप, भैसरू कलां निवासी दीपक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसडीएम श्वेता सुहाग और नायब तहसीलदार नसीब सिंह ने मौके पर जाकर स्थिति देखी और व्यवस्था करवाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें