फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः अब जीरकपुर में भी प्रॉपर्टी सस्ती, क्लेक्टर रेट हुए कम

Thu, 12 May 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
गुड न्यूज, अब जीरकपुर में भी प्रॉपर्टी खरीदना सस्ता हुआ। मोहाली के बाद अब यहां भी रिहायशी व कमर्शियल प्रॉपटी के कलेक्टर रेट में कटौती कर दी गई है। जिला अधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन की ओर से बुधवार को 15 फीसदी कटौती के साथ नये कलेक्टर जारी कर दिए गए। मोहाली के डीसी द्वारा गत् दिवस एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए जिला मोहाली के अधीन आते एरिया के अधीन आते रिहायशी व कामर्शियल प्रॉपटी के कलेक्टर रेट में 15 फीसदी तक की कटौती करने के आदेश जारी किए गए थे। जिसके चलते जीरकपुर ने बुधवार को कलेक्टर रेट में कटौती करने के बाद नये दाम बुधवार से ही लागू कर दिए गए।
विज्ञापन


पहले तीन बार घटा चुके हैं कलेक्टर रेट, लेकिन मंदी पर कोई असर नहीं :
इससे पूर्व जुलाई माह में जीरकपुर में स्थित कामर्शियल प्रॉपर्टी पर 15 से 25 फीसदी तक कटौती की गई थी। जबकि रिहायशी क्षेत्र में पहले की तरह कलेक्टर रेट वसूल किया जा रहा था। इसके बाद गत् जनवरी माह में रिहायशी क्षेत्र में 20 फीसदी कटौती कर दी गई। ज्ञात रहे कि प्रॉपर्टी बाजार में तेजी लाने के लिए गत् वर्ष प्रशासन की ओर से तीन बार कलेक्टर रेट में कटौती की गई। इसके बावजूद प्रापर्टी बाजार में कोई ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला।

नगर काउंसिल की आमदन में आई कमी :
पिछले लंबे समय से प्रॉपर्टी बाजारी में चल रही मंदी के कारण जीरकपुर नगर काउंसिल की आमदनी में भारी कर्मी आई। इसका सीधा असर जीरकपुर के विकास कार्यों पर भी देखने को मिला है। जीरकपुर में पिछले लंबे समय से गिनती के ही रिहायशी व कामर्शियल प्रोजेक्ट आए हैं, जिनमें से कुछ अभी अधर में लटके हुए हैं। दूसरी ओर, जीरकपुर नगर काउंसिल की मुख्य आमदन का स्त्रोत रिहायशी व कामर्शियल प्रोजेक्ट थे।
विज्ञापन


15 फीसदी का हुआ सीधा फायदा :
उदाहरण के तौर पर जीरकपुर में अगर कोई खरीदार फ्लैट या शॉप की खरीदता है तो उसे 1 लाख रुपये के स्टांप पेपर खरीदने पड़ते थे। लेकिन कलेक्टर रेट में 15 फीसदी की कटौती होने के बाद उसे अब 1 लाख रुपये की बजॉय 85 हजार रुपये के स्टांप पेपर खरीदने पड़ेंगे। इससे खरीदार को सीधे 15 हजार रुपये का सीधा लाभ मिलेगा।

मोहाली डीसी के निर्देशानुसार जीरकपुर के रेजिडेंशियल व कामर्शियल के कलेक्टर रेट में 15 फीसदी कटौती कर दी गई। जिसके चलते बुधवार रजिस्ट्री करवाने के लिए आने वाले लोगों को 15 फीसदी कटौती के साथ स्टांप डयूटी चार्ज की गई।
विज्ञापन

-करमजीत सिंह, नायब तहसीलदार, जीरकपुर सब-तहसील।

प्रॉपर्टी के नए रेट :
रेजिडेंशियल फ्लैट में फ्लोर वाइस (वर्गफुट)
फ्लोर-----------पहले------------अब
ग्राउंड-----------1600-----------1360
पहली मंजिल-----1600-----------1360
दूसरी मंजिल-----1600------------1360
तीसरी मंजिल----1600-------------1360
चौथी मंजिल-----1600-------------1360
पांचवी मंजिल----1450-------------1233
छठीं मंजिल------1450-------------1233
सातवीं मंजिल----1450-------------1233
आठवीं मंजिल----1450--------------1233
नौवीं मंजिल------1450--------------1233
दसवीं मंजिल-----1600-------------1360
इससे ऊपर-------1600-------------1360

फ्लोर वाइज रेट्स मॉल्स (वर्गफुट)
बेसमेंट-----------2975
ग्राउंड फ्लोर--------4500----------3825
फस्र्ट फ्लोर---------3500---------2975
सेकेंड फ्लोर--------3000---------2550
थर्ड फ्लोर----------2000---------1700
इससे ऊपर---------2000---------1700            

कामर्शियल शॉप्स फ्लोर वाइस नये रेट (वर्गफुट)
बेसमेंट-------------2000
ग्राउंड फ्लोर---------3000
फस्र्ट फ्लोर---------2000
सेकेंड फ्लोर--------1800
थर्ड फ्लोर----------1500
इससे ऊपर--------1500
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें