फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शीतलहर और कोहरे का कहर, दोपहर 12 बजे तक छाई रही धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शीतलहर के साथ कोहरे का प्रकोप जारी है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे तक शहर के कई इलाकों में धुंध छाई रही। कोहरे से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त पड़ गई। धुंध को देखते हुए आगामी कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर रखा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भयंकर शीतलहर के साथ कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरा दिन हल्की व ठंडी हवाएं ठंड का एहसास कराती रही। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान चंडीगढ़ के कई स्थानों पर घना कोहरा होने की संभावना जताई है। शहर में शीतलहर चलेगी। इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है। इसके अलावा 29 दिसंबर को शहर के कुछ हिस्सों में बादल छाने की भी संभावना है। हालांकि नए साल की शुरुआत साफ मौसम के साथ होगी।
विज्ञापन

आज ऐसा रहेगा मौसम
बुधवार: सुबह और शाम घना कोहरा छा सकता है। दिन के समय धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
कल ऐसा रहेगा मौसम
वीरवार: सुबह और शाम घनी धुंध रहेगी। इसके साथ ही दिन में बादल भी छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
परसो ऐसा रहेगा मौसम
शुक्रवार: धुंध की संभावना कम है, लेकिन दिन में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें