फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पड़ रही जमाने वाली ठंड, हिसार का तापमान 0.3 डिग्री पहुंचा, पढ़ें हर शहर का हाल

Fri, 27 Dec 2019 10:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा में बीते 13 दिनों से चल रही शीत लहर ने रात के तापमान को शून्य के करीब ला दिया है। हिसार में शुक्रवार को पारा लुढ़क कर जमाव बिंदु के करीब 0.3 डिग्री तक पहुंच गया। बीते 11 वर्षों में यह चौथी दफा हुआ जब दिसंबर में न्यूनतम पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया।

विज्ञापन


प्रदेश के कई इलाकों में अब पाला जमने की नौबत आ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 28 और 29 दिसंबर को भी कोल्ड डे/भीषण कोल्ड डे के साथ शीत लहर की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कोहरा भी परेशान कर सकता है।  

प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ती हाड़ तोड़ ठंड के बीच दिन में करीब साढ़े 11 बजे सूर्य देवता ने दर्शन दे दिए। धूप खिलने से लोगों को बर्फीली हवाओं से थोड़ी राहत मिली। मगर दिन ढलने के साथ ही बर्फीली हवाओं का असर दिखने लगा। रात आठ बजे ही शहर की सड़कें सुनसान नजर आने लगीं।
विज्ञापन


प्रदेश में करनाल का दिन सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान सिर्फ 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी तरफ हिसार में वीरवार की रात सबसे ठंडी रही। सीजन में गलन बढ़ने से जनजीवन पर खासा असर पड़ा है। सब्जियों को भी नुकसान हो रहा है।

31 दिसंबर देर रात से तीन जनवरी के दौरान हल्की बारिश की संभावना 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम आमतौर पर 30 दिसंबर तक परिवर्तनशील, लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने और तड़के व देर रात धुंध छाए रहने की संभावना है।

31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके चलते 31 दिसंबर देर रात से तीन जनवरी के दौरान आंशिक बादल व बीच-बीच में गरज-चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

शीत लहर के साथ भीषण कोल्ड डे की चपेट में हरियाणा 
प्रदेश के ज्यादातर जिले इन दिनों भीषण कोल्ड डे और कोल्ड वेव की चपेट में हैं। कड़ाके की सर्दी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि प्रदेश के जिले में दिन का तापमान सामान्य से 7-10 डिग्री कम चल रहा है। हिसार का न्यूनतम तापमान जहां सामान्य से 6 डिग्री कम रहा, वहीं अधिकतम 8 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। इसी तरह करनाल व चंडीगढ़ में सामान्य से 10 डिग्री, अंबाला व रोहतक में 9 डिग्री के अलावा नारनौल में भी 7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।   
विज्ञापन

वर्ष- तिथि-न्यूनतम तापमान
2018-26 दिसंबर- -1.0
2017-31 दिसंबर-3.4
2016-23 दिसंबर-4.4
2015-16 दिसंबर-2.3
2014-21 दिसंबर-1.8
2013-29 दिसंबर- -0.8
2012-23 दिसंबर-1.8
2011-25 दिसंबर-0.0
2010-22 दिसंबर-2.6
2009-31 दिसंबर-6.0

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर         अधिकतम     न्यूनतम
हिसार        12.7           0.3 
सिरसा       11.1            2.0  
नारनौल    14.3            3.0                              
रोहतक    12.1            3.2 
भिवानी    17.3            4.0
गुरुग्राम    14.0            4.2
फरीदाबाद  14.5          4.2  
अंबाला     10.2            5.5
कुरुक्षेत्र     10.0           6.0  
चंडीगढ़     11.1           6.6 
करनाल     9.4            7.0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें