फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नई नियुक्तियों पर नहीं पड़ेगा आचार संहिता का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने किया साफ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। हरियाणा में आचार संहिता लगने का असर सरकारी विभागों में होने वाली नई नियुक्तियों पर नहीं पड़ेगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने रविवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी सप्ताह में कम से कम से दो बार बैठक करेगी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अपनी सिफारिशें भेजेगी। कर्मचारियों की नियुक्ति तत्काल आवश्यकता है तो चुनाव आयोग से अनुमति ली सकती है। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोकसेवा आयोग की नौकरियों के परिणाम जारी करने और नियुक्तियों को लेकर संशय बना हुआ है।
26 अप्रैल तक बनवा सकेंगे नए वोट, अब वोट कट नहीं सकेगी
26 अप्रैल तक प्रदेश में महिला व पुरुष अपने वोट बनवा सकते हैं। मतदाता सूची से वोट काटने का काम अब बंद कर दिया गया है, केवल वोटों को जोड़ा जाएगा। अब तक राज्य में कुल 1 करोड़ 99 लाख 38 हजार 247 मतदाता हैं। आगामी कुछ दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर का प्रयोग राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं
हेलिकॉप्टर का प्रयोग सिर्फ सरकारी कार्य के लिए किया जा सकता है। राजनीतिक रैली के लिए इसका उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री व मंत्री सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल अपने आवास से सरकारी दफ्तर और सरकारी दफ्तर से अपने आवास तक ही कर सकते हैं। सरकारी कार्य के साथ-साथ कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री के साथ नियुक्त राजनीतिक व्यक्ति राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तो उनको भी इस्तीफा देना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें