फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन पर बंसल को नोटिस

Tue, 01 Apr 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी के उपायुक्त और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाईन ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जहां चंडीगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को शोकॉज नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


वहीं, आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बीबी बहल को भी एडवाइजरी जारी की है।  शोकॉज नोटिस के जरिए बंसल को तीन दिन के अंदर इस नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

जवाब न देने पर बंसल के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। बंसल को यह नोटिस भारतीय जनता पार्टी के स्टेट एक्जीक्यूटिव मेंबर और वकील हितेश पंडित की शिकायत मिलने के बाद दिया गया है।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में पंडित ने लिखा है कि बंसल 26 मार्च को चुनाव प्रचार के लिए मौली जागरां गए थे और उन्होंने अपने लिए एक धर्म विशेष के लोगों की सामुदायिक भावनाओं को भड़का कर वोट मांगे।

चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि मुस्लिम समुदाय के लोग बाबरी मस्जिद गिराने और गोधरा कांड को कभी नहीं भूल सकते हैं।

उपायुक्त ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि ऐसा बोल कर बंसल ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

उधर, चंडीगढ़ टैरीटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीबी बहल को भेजी एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि कांग्रेस को चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी दूसरे उम्मीदवार की निजी जिंदगी की आलोचना करने से बचना चाहिए।

अगर भविष्य में भी ऐसा किया जाता है तो उनके खिलाफ उचित  कार्रवाई की जाएगी। यह एडवाइजरी भी भाजपा के स्टेट एक्जीक्यूटिव मेंबर हितेश पंडित की शिकायत पर दी गई है।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में पंडित ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस की महिला विंग ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर की निजी तौर पर टिप्पणी की थी।

ऐसा कर महिला विंग ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया था। उपायुक्त की ओर से इससे पहले कई और राजनीतिक दलों को भी इस तरह की एडवाइजरी जारी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें