चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के एसी जोशी लाइब्रेरी के बाहरी कॉरिडोर में रविवार दोपहर को कोबरा मिला। एक छात्र ने देखते ही सुरक्षाकर्मी को सूचित किया। सुरक्षाकर्मियों ने पीयू स्नैक कैचर को सूचित कर कोबरा को रेस्क्यू करवाया। स्नैक कैचर ने कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। कुछ दिन पहले गांधी भवन में भी सांप को रेस्क्यू किया गया था। पीयू के साथ में जंगल होने के कारण इस मौसम में पीयू के विभागों, घरों और छात्रावासों में कई बार सांप निकल आते हैं।