फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी ने दिए केजरीवाल से गठबंधन के संकेत

Wed, 22 Jul 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली,सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) के प्रमुख मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के संकेत दिए हैं। कांग्रेस में विलय या गठबंधन की संभावनों को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा कि इश्क एक बार होता है।
विज्ञापन


वे अपना दिल पीपीपी को दे चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस में जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। वे मंगलवार को जिला कांग्रेस श्री मुक्तसर साहिब के उपप्रधान गुरजंट सिंह बराड़ के मंडी किलियांवाली स्थित निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल का जवाब देते हुए बादल ने कहा कि पीपीपी तथा आम आदमी पार्टी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है।

लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाकर सरकारों को कार्य करने के लिए मजबूर किया है। बड़ी पार्टियों को नई राह दिखाई है। पंजाब में मुद्दों की पॉलिटिक्स नहीं होती। यह जानने के लिए कोई तैयार नहीं कि सूबे पर कितना कर्ज है? एजूकेशन सिस्टम कैसा है? क्रप्शन कितनी है? गुड गवर्नेंस क्या होती है?
विज्ञापन


उन्होंने सीएम प्रकाश सिंह बादल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब में केवल मरने की बातें करते हैं, जीने की बात कोई नहीं करता। किसी की बरसी या मरने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पीपीपी प्रमुख ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल हलका लंबी में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गली-नालियों का उद्घाटन कर रहे हैं। आजादी के 68 वर्ष बाद ऐसा कार्य फेलियर सरकार की निशानी है।

बादल ने पंजाब में लिंग जांच होने का स्टिंग कर कामयाबी प्राप्त करने वाली हरियाणा पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की तारीफ की। उन्होंने पंजाब सरकार पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि पंजाब में गुड गवर्नेंस होना तो बहुत दूर, गवर्नेंस ही नहीं है। इसके चलते अपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।

अमृतसर में रैली 24 को
पीपीपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में अपने वर्करों में जोश भरने के लिए 24 जुलाई को अमृतसर में रैली करने जा रही है। हलका स्तर पर ऐसे लोगों की खोज शुरू हो चुकी है, जिन्हें आगामी चुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें