फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा से खिलवाड़: चंडीगढ़ में बिना फायर एनओसी के चल रहे कोचिंग सेंटर, निगम ने दिया तीस दिन का समय

Wed, 11 Sep 2024 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नगर निगम की अग्निशमन व बचाव सेवाओं की टीम ने चंडीगढ़ में स्थित 236 कोचिंग केंद्रों और संस्थानों का निरीक्षण किया तो पाया कि 87 केंद्रों ने अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और 81 केंद्रों ने अभी तक कोई आवेदन जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के कोचिंग संस्थान बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सेक्टर-34 समेत शहर के कई सेक्टरों में चल रहे अधिकतर कोचिंग केंद्रों के पास फायर एनओसी ही नहीं है। 
विज्ञापन


अब नगर निगम ने शहर के सभी कोचिंग सेंटरों के संचालकों को 30 दिन का समय दिया है और आदेश जारी किए हैं कि 30 दिन में अगर केंद्रों ने फायर एनओसी नहीं ली तो परिसरों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नगर निगम की अग्निशमन व बचाव सेवाओं की टीम ने चंडीगढ़ में स्थित 236 कोचिंग केंद्रों और संस्थानों का निरीक्षण किया तो पाया कि 87 केंद्रों ने अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और 81 केंद्रों ने अभी तक कोई आवेदन जमा नहीं किया है। इसे लेकर आयुक्त व डीसी विनय प्रताप सिंह ने उन्हें 30 दिन का समय दिया है। इस समय-सीमा में फायर एनओसी हासिल न करने वाले कोचिंग केंद्रों की संपत्तियों को सील कर दिया जाएगा और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी विनय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोपरि है। हम सभी कोचिंग केंद्रों से अग्नि सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने और नियमों का पालन करने का आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों की मदद के लिए नगर निगम हर तरह से तैयार है। संयुक्त आयुक्त ईशा कंबोज ने कहा कि अग्नि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करके ही छात्रों को पढ़ने के लिए एक सुरक्षित माहौल दे सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें