फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड लीग जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को कोच ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 89.08 मीटर थ्रो कर लुसाने डायमंड लीग जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा के कोच नसीस अहमद उनके प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की। डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र और पंचकूला के ताऊ देवी स्टेडियम के कोच नसीस अहमद ने कहा कि नीरज चोपड़ा डायमंड लीग का ताज जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ऐसा करने पर उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। उधर, सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में भी खुशी का माहौल है। यहां से नीरज चोपड़ा ने पढ़ाई की थी।
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा को चोट लगी थी। चोट की वजह से नीरज कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे। 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाले नीरज चोट की वजह से 2022 में भाग नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें