फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Gobindgarh: डडहेड़ी सहकारी समिति का सचिव गबन के आरोप में गिरफ्तार, सोसाइटी ने किया निलंबित

Sun, 16 Nov 2025 09:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़

सार

कोऑपरेटिव सोसाइटी डडहेड़ी के सचिव लखवीर सिंह निवासी डडहेड़ी को 1.78 लाख रुपये के गबन का दोषी पाया गया जिसके आधार पर मामला दर्ज कर सचिव लखवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
लखवीर सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डडहेड़ी कोऑपरेटिव सोसाइटी के सचिव लखवीर सिंह को मंडी गोबिंदगढ़ थाने की पुलिस ने गबन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। करम सिंह और गुरमेल कौर पत्नी करम सिंह निवासी डडहेड़ी ने एआर अमलोह के पास दरख्वास्त दी थी कि उनके खाते से जाली हस्ताक्षर करके पैसे निकाले गए हैं। वह इस समय कनाडा में रहती हैं।
विज्ञापन



जांच के दौरान एआर ने सचिव लखवीर सिंह निवासी डडहेड़ी को दोषी पाया जिसके आधार पर थाना मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएचओ मंडी गोबिंदगढ़ के अनुसार प्राप्त दरख्वास्त की प्रारंभिक जांच के दौरान कोऑपरेटिव सोसाइटी डडहेड़ी के सचिव लखवीर सिंह निवासी डडहेड़ी को 1.78 लाख रुपये के गबन का दोषी पाया गया जिसके आधार पर मामला दर्ज कर सचिव लखवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।


सोसाइटी के अध्यक्ष रुपिंदर सिंह ने बताया कि करम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह और गुरमेल कौर पत्नी करम सिंह की ओर से सचिव लखवीर सिंह के खिलाफ दायर की गई अर्जी में लखवीर सिंह को 1.78 लाख के गबन का दोषी पाया गया था जिसके आधार पर सोसाइटी ने उसे निलंबित कर दिया था और आरोप पत्र जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें