चंडीगढ़। सीएमसी हार्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन के आहवान पर वीरवार को बागवानी बूथ सेक्टर 10 और रोज गार्डन में सेक्टर 16 में गेट मीटिंग हुई। गेट मीटिंग को यूनियन के प्रधान और फेडरेशन के महासचिव हरकेश चंद, यूनियन के महासचिव एमएम सुब्रहमण्यम, कैशियर हरदीप सिंह, अय्यपन, फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एड वर्कर्स के प्रधान राजेंद्र कटोच, उप प्रधान हरपाल सिंह फेडरेशन के चेयरमैन गोपाल दत्त जोशी आदि संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने लंबित मांगों को लागू कराने के लिए 12 को दिए जा रहे धरने में भारी गिनती में पहुंचने की अपील की।
ये है मांगें...
पुरानी पेंशन की बहाली करने की मांग के अलावा 10 साल पूरे कर चुके सभी तरह के अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक सभी किस्म के अस्थाई कर्मचारियों को बराबर काम-बराबर वेतन के दायरे में लाने, नियमों में संशोधन कर पदोनति की पदों को जल्द भरने, सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों का किया जा रहा निजीकरण रद्द करने, बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही पार्कों व ग्रीन बेल्टों को सोसाइटी को देने के फैसले को रद्द करने, कर्मचारियों की की जा रही छंटनी का फैसला रद्द करने सहित अन्य मांगे हैं।