फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएम ने वंदे भारत से किया चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रवाना होने से पहले बोले- कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर देश को कमजोर करने का कार्य किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली की यात्रा ट्रेन से की। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अमृतसर-अजमेर वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में तीव्र गति से विकास हुआ है और वंदे भारत जैसी ट्रेन इसका उदाहरण है। उनका सौभाग्य है कि आज वे वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर देश को कमजोर करने का कार्य किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत मजबूत हुआ है। कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के बारे पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब दें। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में गरीब व्यक्ति की थानों में एफआईआर तक नहीं दर्ज होती थी। गरीबों को नौकरी नहीं मिलती थी, किसानों को फसल खराब होने का उचित मुआवजा नहीं मिलता था और फसलों का एमएसपी भी नहीं मिलता था। आज 14 फसलों की हरियाणा में एमएसपी पर खरीद होती है। गरीब से गरीब व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट डीके सिंह तथा संजीव कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और प्लेटफार्म तक उनकी अगुवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें