फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सैनी पहुंचे अहमदाबाद: पूर्व सीएम विजय रुपाणी के परिजनों से की मुलाकात, विमान हादसे पर जताया शोक

Thu, 19 Jun 2025 06:57 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो चंडीगढ़

सार

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।  गुरुवार को सीएम सैनी गुजरात के गांधीनगर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
सीएम सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजनों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को गुजरात के गांधीनगर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा, विजय रूपाणी का राजनीतिक सफर लंबा और प्रेरणादायक रहा। उनका जीवन सादगी और जनसेवा का प्रतीक था। हम नियमित रूप से उनके संपर्क में थे और मुलाकातें होती रहती थीं। उनके असामयिक निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि गुजरात की जनता और पूरे देश को गहरा आघात पहुंचा है। 

विज्ञापन


मृतकों को दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। सीएम सैनी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को अत्यंत दुखद और अप्रत्याशित घटना बताया। इस हादसे में विजय रूपाणी सहित अन्य लोगों की मृत्यु पर उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की और सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक भी मौजूद रहे।

12 जून को हुआ था प्लेन क्रैश 

12 जून को 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान AI-171 अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान के एक मेडिकल कॉम्प्लेक्स में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार एक व्यक्ति को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी। इस दौरान जमीन पर मौजूद लगभग 29 लोगों की भी मौत हो गई थी। अधिकारी पीड़ितों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण कर रहे हैं, क्योंकि कई शवों की पहचान नहीं हो पा रही है। शव या तो पूरी तरह जल गए हैं या क्षत-विक्षत हैं। राज्य सरकार ने पहले कहा था कि उड़ान में सवार लोगों के साथ-साथ जमीन पर मारे गए लोगों सहित 250 पीड़ितों के नमूने पहचान के लिए एकत्र किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: आईएएस ए श्रीनिवास बने हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी, लेंगे पंकज अग्रवाल की जगह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें