फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कर्ज में डूबे किसान परिवार की सीएम ने की आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कर्ज में डूबे अंबाला के एक किसान की बेटी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने स्वैच्छिक कोष से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की। शनिवार को मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी ने किसान बेटी स्वाति को आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। अंबाला के गांव खानपुर राजपुतान निवासी किसान कृष्ण कुमार की भारी बारिश के कारण फसल खराब हो गई थी। ऐसे में उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। कृष्ण कुमार ने खेती के लिए ऋण लिया हुआ था और फसल खराब होने से उन पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया था। इस बोझ के कारण उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने में भी कठिनाई आ रही थी। ऐसे में उनके परिवार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष मदद की गुहार लगाई थी। वहीं, किसान ने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें