फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' को सीएम बादल ने बताया पंजाब का दुश्मन, SYL पर भी बोले

Sat, 31 Dec 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
बुढलाडा में संगत दर्शन के दौरान बोले सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को पंजाब की दुश्मन पार्टी करार देते हुए सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लोगों से अपने और बेगानों की पहचान करने का आह्वान किया। सीएम शनिवार को बुढलाडा संगत दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुल्क में लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगा लेकिन लोगों के साथ धक्केशाही की। शिअद पंजाब, पंजाबी और पंजाबियों की आवाज बुलंद करने वाली पार्टी है।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब विरोधी बताते हुए बादल ने कहा कि केजरीवाल को ना तो पंजाब के मसलों की समझ है और न ही उन्हें यहां के लोगों की जरूरतों का पता है। आम आदमी पार्टी के पास पंजाब के विकास और तरक्की के लिए कोई एजेंडा नहीं है। खाली नारों के सहारे सरकार नहीं चलती। पंजाबियों को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि यदि गलती से भी कांग्रेस या आम आदमी पार्टी को राज्य करने का अवसर मिल गया तो यह पार्टी मुफ्त बिजली-पानी, आटा-दाल, शगुन स्कीम सहित लोगों की दी जा रही सभी सुविधाएं तुरंत बंद कर देगी। 

चुनाव लड़ने संबंधी उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जिस भी विधान सभा क्षेत्र से लड़ने के लिए कहेगी वह खुशी से स्वीकार कर लेंगे। एसवाईएल के लिए उन्होंने प्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि देश की अन्न सुरक्षा के लिए पंजाब ने पहले ही पानी और जमीन की कुर्बानी दे दी। अब यदि शेष बचता पानी भी राज्य से बाहर चला गया तो पंजाब बर्बाद हो जाएगा। 
विज्ञापन


संगत दर्शन को अहम बताते हुए बादल ने कहा कि इन कार्यक्रमों से लोगों की दुख तकलीफों को निकट से जानने व सुलझाने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को गांव बोड़ावाल, अक्कावाली , रियूंदकलां, कुलरियां और बुढलाडा में संगत दर्शन कर लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों के लिए ग्रांटें दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, हलका विधायक मानसा प्रेम मित्तल, डीसी मानसा वरिंदर कुमार शर्मा, एसएसपी मानसा मुखविंदर सिंह भुल्लर मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें