फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन लंबी आएंगे तो मैं खुद रिसीव करने जाऊंगा: बादल

Sun, 15 Jan 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
सीएम बादल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके खिलाफ लंबी में चुनाव लड़ने आते हैं, तो वे खुद उन्हें रिसीव करने जाएंगे। किसी को भी कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। बादल नवांशहर में अकाली प्रत्याशी जरनैल सिंह वाहद के हक में की गई रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में उसी तरह से माहौल खराब करना चाहती है, जिस तरह से कश्मीर में है। आप वालों को न तो पंजाब की न सभ्यता के बारे में, न संस्कृति के और न ही पंजाबियों के जज्बात के बारे में कुछ पता है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कहा कि कैप्टन ने ही इंदिरा गांधी के साथ मिलकर एसवाईएल का निर्माण शुरू करवाया था।

इस मौके पर जिला प्रधान राम सिंह दुधाला, राहों काउंसिल प्रधान हेमंत कुमार बोबी, एसजीपीसी सदस्य गुरबख्श खालसा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन शंकर दुग्गल, भाजपा जिला प्रधान संजीव भारद्वाज और भाजपा जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट परमजीत बख्शी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें