जल विवाद को लेकर हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा "आज सर्वदलीय बैठक में सभी ने मिलकर पंजाब के सीएम भगवंत मान के रवैये की निंदा की है। यह पानी पर जो घमासान करने की कोशिश कर रहे हैं, यह राजनीति से प्रेरित चीज है। पंजाब के सीएम के रवैये के कारण हरियाणा का हक उसे नहीं मिल रहा।