फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आज प्रदेश को 2000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे CM, 96 का उद्घाटन, 73 का करेंगे शिलान्यास

Sun, 04 Sep 2022 07:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सीएम मनोहर लाल करनाल के डॉ. मंगलसेन सभागार से राज्य स्तरीय विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ऑनलाइन माध्यम से प्रदेशभर में परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। जिलों में कार्यक्रमों में उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चार सितंबर को करनाल के डॉ. मंगलसेन सभागार से राज्य स्तरीय विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ऑनलाइन माध्यम से प्रदेशभर की करीब 2000 करोड़ रुपये लागत की कुल 96 परियोजाओं का उद्घाटन व 73 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


चरखी दादरी जिले में राजस्व विभाग की तरफ से बनाए गए नए सचिवालय भवन का शिलान्यास किया जाएग। फरीदाबाद जिला को करीब 300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। गुरुग्राम जिला में 26 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।

हिसार में मुख्यमंत्री दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के चार सब स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। झज्जर में मुख्यमंत्री कई स्कूल भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, बहादुरगढ़, जींद व यमुनानगर में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें