फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम खट्टर बोले- पिछली सरकारों ने नहीं किया काम इसलिए बढ़ीं रेप की घटनाएं

Sat, 20 Jan 2018 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
Haryana Rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि पूर्व की सरकारों ने प्रदेश में लिंगानुपात सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया। इसी के चलते महिलाओं के खिलाफ दरिंदगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध रोकने को सख्त कानून बनाने होंगे। ऐसे अपराध के खिलाफ सरकार के साथ ही समाज को भी लड़ना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बच्चों में अच्छे संस्कार डालें, ताकि इस प्रकार की घटनाएं न हों।
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि अपराधियों को सजा दिलवाना सरकार का काम है। सरकार ने हाल ही में घटी रेप की घटनाओं में अपराधियों को पकड़ा भी है। लेकिन पूर्व की सरकारों में अपराधियों को राजनेताओं का संरक्षण था। राजनेता अपराधियों के घर चाय पीते थे, जिससे अधिकारी उन पर हाथ डालने से डरते थे। भाजपा के सरकार में ऐसा नहीं है। सरकार ने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की खुली छूट दी है। 

अपनी खामियां छिपाने को सीएम दे रहे हैं ऐसा बयान : हुड्डा
रोहतक। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराने वाले सीएम मनोहर लाल के बयान पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि यह सरकार दिशाहीन है। अपनी खामियों को छिपाने के लिए इस तरह का बयान दे रही है। उसे यह नहीं पता कि उनकी सरकार में लिंगानुपात क्या था। जब वह किसी अन्य पार्टी को समर्थन देकर सरकार चला रही थी उस समय व उनकी सरकार के समय के लिंगानुपात की तुलना कर ले। जो प्रदेश विकास, खिलाड़ियों की प्रतिभा, विदेशी निवेश के लिए पहचान रखता था। उसकी पहचान अब अपराध के ग्राफ बढ़ने के रूप में हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और इधर नहीं सुधरे हालात 

- फोटो : Demo Photo
भिवानी : युवती को ब्लैकमेल कर दो साल तक किया दुष्कर्म
भिवानी। दिल्ली की एक कंपनी में काम करने वाली भिवानी निवासी एक युवती ने अपने साथ काम करने वाले युवक पर ब्लैकमेल करके दो साल तक दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया है कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करके उसकी फोटो ले ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो डालने के नाम पर ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करता रहा। युवती कंपनी छोड़कर घर आ गई तो युवक ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

सिरसा में छात्रा से गैंगरेप का प्रयास, एक काबू
सिरसा। जिले के एक गांव में दसवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। छात्रा के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वीरवार को जब उसकी बहन घर में अकेली थी तो दो युवक गाड़ी लेकर आए और उसे उठाकर ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा को देर शाम आदमपुर से बरामद कर लिया। साथ ही एक आरोपी को काबू किया है, जबकि दूसरा फरार है।

हिसार : रात ढाई बजे घर में घुसकर महिला से रेप
सिवानी मंडी (हिसार)। एक गांव में वीरवार रात करीब ढाई बजे घर में घुसकर महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में जेठ बताया जा रहा है। रात को महिला का पति घर पर नहीं था। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश भी दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें