फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन बाद हरियाणा में फिर बज सकता चुनावी बिगुल, सीएम मनोहर लाल ने दिए संकेत

Sat, 08 Jun 2019 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ताओं ने अपने पसीने की सिंचाई से प्रदेश में पहली बार दस कमल खिलाया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अभिनंदन के हकदार हैं। मुख्यमंत्री ने सौ दिन बाद विधानसभा चुनाव के भी संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


एमएम कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित पार्टी कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि साढ़े चार साल पहले भाजपा सरकार ने सबसे पहले गुरुग्राम और फरीदाबाद निगम चुनाव देखे, फिर पंचायत, नगर परिषद व पालिकाओं के चुनाव लड़े और इसके बाद पांच निगमों में मेयर के चुनाव जीते।

जींद उपचुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में एकतरफा जीत देखी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में भाजपा का ग्राफ बढ़ता रहा है। यही पार्टी की कामयाबी की सबसे बड़ी वजह है और यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण संभव हो सका है। इनेलो और कांग्रेस पर बरसते हुए मनोहर लाल ने कहा कि इन परिवारवादी पार्टियों को देश से कोई मतलब नहीं है। 
विज्ञापन


इन्हें केवल सत्ता चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया था और इसी नारे पर चलकर प्रदेश बीजेपी व सरकार ने जनता की उम्मीदों पर उतरने का काम किया। उन्होंने कहा कि नौकरियों और तबादलों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया। जात-पात की जगह पर हरियाणा एक-हरियाणवी की हमारी सोच को जनता ने भी स्वीकार किया। 

कार्यक्रम में फतेहाबाद से इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया और पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे व वर्तमान में इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोलू राम रूल्हानिया भाजपा में शामिल हुए। समारोह को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने संबोधित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें