फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों से मिले सीएम खट्टर, बोले- ये सब नोटबंदी का कमाल है

Sat, 24 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भाजपा पार्षदों से मिले सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यह नोटबंदी का ही कमाल है कि चंडीगढ़ में 22 में से 20 सीटों पर भाजपा का कब्जा हुआ है। यह बात हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उनका कहना है कि लोगों को पता है कि भविष्य में इससे सभी का भला होने वाला है। चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है, ऐसे में चंडीगढ़ में हरियाणा के लोगों ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने के लिए सेक्टर-34 के एग्जीबिशन ग्राउंड में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 10 हजार लोगों के लंच की व्यवस्था की गई। इस मौके पर चुनाव जीतने वाले सभी पार्षदों का सम्मान भी किया गया। जबकि दिल्ली और हरियाणा से जिन नेताओं ने मदद की थी उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल उनके राजनीतिक गुरु रहे हैं।

चंडीगढ़ के लोगों ने पूरे देश में जीत का मैसेज दिया है। इस मौके पर पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि 1996 में 20 में से भाजपा की 15 सीटें आई थीं, उस समय मोदी ही चंडीगढ़ के प्रभारी थे और अब जब 20 सीटें जीती हैं इस समय मोदी पीएम है। इस मौके पर मेयर अरुण सूद पार्टी महासचिव प्रेम कौशिक और चंद्रशेखर ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें