फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में सीएम मनोहर लाल और गुरुग्राम में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला फहराएंगे तिरंगा

Wed, 05 Aug 2020 08:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • विधानसभा अध्यक्ष अंबाला, गुरुग्राम में उपमुख्यमंत्री फहराएंगे झंडा
  •  केंद्र की गाइडलाइंस के तहत हरियाणा में मनाया जाएगा स्वतंत्रता समारोह
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 के चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार हरियाणा सरकार ने विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन का कार्यक्रम जारी किया है। राज्यस्तरीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में होगा। जहां राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस बार कोरोना को देखते हुए एट होम कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी पत्र अनुसार सीएम मनोहर लाल पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता अंबाला, उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा भिवानी, शिक्षा मंत्री कंवरपाल फरीदाबाद, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पलवल, बिजली मंत्री रणजीत सिंह हिसार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल नारनौल, और सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव रेवाड़ी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा जींद, पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक रोहतक और खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। चोटिल और अस्वस्थ होने के कारण गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं लगाई गई है। 
विज्ञापन


अंबाला मंडल के आयुक्त यमुनानगर में, करनाल मंडल के आयुक्त पानीपत में, रोहतक मंडल के आयुक्त झज्जर में, फरीदाबाद मंडल के आयुक्त नूंह में, हिसार मंडल के आयुक्त सिरसा में, फतेहाबाद के उपायुक्त फतेहाबाद में, कैथल के उपायुक्त कैथल में, सोनीपत के उपायुक्त सोनीपत में तथा चरखी दादरी के उपायुक्त चरखी दादरी में ध्वजारोहण करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें