फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के साथ सीएम मनोहर लाल ने खेली फूलों की होली, चुनावी मौसम में ऐसे घोला सियासी 'रंग'

Thu, 21 Mar 2019 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम ने खेली फूलों की होली
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को ढांड रोड स्थित अमृत पैलेस में कार्यकर्ताओं व जनता के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान सीएम ने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की भी अपील की। सीएम ने एलान किया है कि जनता अब सरकार के पास काम करवाने के लिए जाती है। लेकिन ऐसी व्यवस्था बना देंगे, जिससे सरकारें जनता के पास काम के लिए जाएंगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री करीब ढाई बजे अमृत पैलेस पहुंचे। जहां जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर की अगुवाई में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका अभिनंदन किया। सीएम ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदान की भी अपील की और कहा कि आबादी के हिसाब से चीन दुनिया का सबसे बड़ा देश है। लेकिन वहां हमारे जैसा लोकतंत्र नहीं है। 

विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल
उन्होंने कहा कि इस साल पहले लोकसभा व बाद में विधानसभा के चुनाव हैं। जिसमें भाजपा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों व आने वाले समय में क्या करेंगे? इन बातों को लेकर वोट की अपील करेगी। क्या करेंगे-इसका खुलासा चुनाव आयोग की अनुमति से विजन डॉक्यूमेंट में किया जाएगा। लोग कांग्रेस के पूर्व के कार्यकाल व भाजपा के कार्यकाल की तुलना करके अपने वोट का फैसला करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरी व्यवस्था को ईमानदारी की ओर मोड़ने का काम किया है।

पीएम ने 5 साल पहले कहा था कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा। यही कारण है कि आज एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। पहले भ्रष्ट नेता, फिर अधिकारी मिल जाते हैं, फिर कर्मचारी व बाद में जनता के कुछ लोग, इन चारों के गठजोड़ का परिणाम है भ्रष्टाचार। हमने प्रदेश में प्रत्येक हलके में सभी विधायकों व नेताओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प दिलवाया। 

अध्यापकों के तबादले में पारदर्शिता, नौकरियों में पारदर्शिता लाई गई। 64 हजार नौकरियां बिना पर्ची व खर्ची के दी गई हैं। जिस पर हरियाणा ही नहीं, दूसरे देशों के लोग शोध कर रहे हैं। प्रदेश में ई-गवर्नेंस पर जोर देते हुए सीएम विंडो के माध्यम से 4.5 लाख शिकायतों का निपटान किया गया। कांग्रेस के बड़े व छोटे नेताओं ने जनता को हमेशा बहकाया है। 

हम आने वाले समय में जो करेंगे, अभी उसकी घोषणा नहीं कर सकते। लेकिन ऐसा कर देंगे कि जनता तक सरकार आएगी। वोट की उम्र होने पर वोट बनेगी, पेंशन की उम्र होने पर अपने आप पेंशन बनेगी। सीएम ने केंद्र व प्रदेश सरकार के किसानों को 6-6 हजार देने, किसान बीमा योजना, 15 हजार से कम आय वाले मजदूरों को 6-6 हजार देने, मजदूर पेंशन योजना, पत्रकार, डॉक्टर, कर्मचारियों के लिए किए गए कार्यों को गिनवाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें