फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल का विपक्ष पर तीखा वार, बोले- एक पूर्व सीएम जेल में दूसरे की चल रही तैयारी

Sun, 03 Feb 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समालखा (पानीपत)
विज्ञापन
manohar lal khattar - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को समालखा के गांव जौरासी में आयोजित रैली में कहा कि कुछ लोगों ने राजनीति को धंधा बना लिया है। अपनी कोठियां और जायदाद बनाने के अलावा इन्होंने कुछ नहीं किया। इसी चक्कर में एक पूर्व मुख्यमंत्री 10 साल की सजा काट रहा है और दूसरे की तैयारी चल रही है। सीएम ने कहा कि जींद उपचुनाव में पूरा देश टकटकी लगाकर देख रहा था कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का ग्राफ कहां जा रहा है।

विज्ञापन


 लोगों ने निष्पक्षता से भाजपा को समर्थन दिया। जींद उपचुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता ने वर्तमान का विधानसभा का सदस्यता का पद छोड़ने का मन बनाया और उसी सदस्यता के लिए जींद उपचुनाव में अपने आप को उतारा, लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना लागू की है, इसमें पांच लाख तक के इलाज का प्रावधान किया गया है। 

गरीब, असंगठित मजदूरों, खेत में काम करने वाले मजदूरों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। साथ ही इस वर्ग के लिए पेंशन योजना बनाई है। 50 या 100 रुपये महीना बैंक में जमा करने पर लगभग तीन हजार रुपये महीना पेंशन प्राप्त होगी। पीएम ने छोटे किसानों को पेंशन देने का प्रावधान किया है।
विज्ञापन


साल में गरीब किसान के खाते में छह हजार रुपये आएंगे। सरकार ने 22 फसलों पर एमएसपी लागू किया है। भावांतर भरपाई योजना के तहत भी चार फसलों को कवर किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पहली बार हुआ है जब फसल खराबी पर किसानों को 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें