मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। पहले चरण में हिसार एयरपोर्ट प्रदेश का पहला डीजीसीए बना है, जबकि दूसरे चरण में परियोजना का इस प्रकार से विस्तार किया जाएगा कि इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जा सके। इसके दूसरे चरण में रनवे का विस्तार 10 हजार फुट तक किया जाएगा, ताकि बड़े विमानों का संचालन किया जा सके।
इस पर कैट-2 लाइट प्रणाली-सह-सहायक लैंडिंग प्रणाली/डीवीओआर और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी। इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय द्वारा हाल ही में 7200 एकड़ के एयरपोर्ट विकास क्षेत्र के लिए पर्यावरण अनुमति एवं प्रबंधन कार्यक्रम की सिफारिश की गई है।
ये रहे हवन कार्यक्रम में शामिल
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, राज्यमंत्री अनूप धानक, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, हांसी विधायक विनोद भ्याना, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, नगर निगम मेयर गौतम सरदाना, उड्डयन विभाग के निदेशक डॉ. साकेत कुमार, सूचना, जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक पीसी मीणा, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा रहे।