सीएम मनोहर लाल ने पांच साल बाद दोबारा से करनाल विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। सीएम मनोहर लाल की पांच साल में देनदारी खत्म हुई है और संपति दो गुना हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में उनका बैंक बैलेंस 93,85,985 रुपये है। साथ ही बैंक सहित छह लाख 20 हजार रुपये की देनदारी चुका दी गई है।
एक और खास बात यह है कि सीएम ने न्यू प्रेम नगर स्थित किराए के मकान नंबर-216 की जगह 719 न्यू प्रेम नगर करनाल का अपना पता लिखाया है। हालांकि, खुद के नाम पर आज भी सीएम के पास करनाल में कोई मकान नहीं है। वर्ष 1975 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले मनोहर लाल ने अपने पैतृक गांव की कृषि योग्य 20 कनाल भूमि से आठ कनाल दान भी की है।
वर्ष 2014 में विधायक बनने से पहले मनोहर लाल कृषि और ट्यूशन पढ़ाने का काम करते थे। दोनों ही नामांकन में उन्होंने अपना नामिनी में किसी का भी नाम नहीं दिया है। हालांकि, इस बार कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर मेयर रेणूबाला गुप्ता के पति बृज गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया है।
विवरण वर्ष 2014 वर्ष 2019
नकदी 1,00,000 15000
बैंक बचत 2,29,952 93,85,985
ऋण 5,00,000 नहीं है
बैंक लोन 1,20,000 नहीं है
गाड़ी नहीं है नहीं है
जेवरात नहीं है नहीं है
कृषि भूमि 20 कनाल 12 कनाल (बनियानी गांव में है)
रिहायशी भूमि 1350 वर्ग गज 1350 वर्ग गज
मकान 800 वर्ग गज 800 वर्ग गज
संपत्ति 8,29,952 94,00,985
देनदारी 6,20,000 नहीं है
कुल संपत्ति 6129952 12700985 (जमीन और मकान के रेट समेत)