सीएम मनोहर लाल ने पांच साल बाद दोबारा से करनाल विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। सीएम मनोहर लाल की पांच साल में देनदारी खत्म हुई है और संपति दो गुना हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में उनका बैंक बैलेंस 93,85,985 रुपये है। साथ ही बैंक सहित छह लाख 20 हजार रुपये की देनदारी चुका दी गई है।
एक और खास बात यह है कि सीएम ने न्यू प्रेम नगर स्थित किराए के मकान नंबर-216 की जगह 719 न्यू प्रेम नगर करनाल का अपना पता लिखाया है। हालांकि, खुद के नाम पर आज भी सीएम के पास करनाल में कोई मकान नहीं है। वर्ष 1975 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले मनोहर लाल ने अपने पैतृक गांव की कृषि योग्य 20 कनाल भूमि से आठ कनाल दान भी की है।
वर्ष 2014 में विधायक बनने से पहले मनोहर लाल कृषि और ट्यूशन पढ़ाने का काम करते थे। दोनों ही नामांकन में उन्होंने अपना नामिनी में किसी का भी नाम नहीं दिया है। हालांकि, इस बार कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर मेयर रेणूबाला गुप्ता के पति बृज गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया है।