फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पर हरियाणा ने दोहराया दावा, खट्टर की सलाह- न्यू चंडीगढ़ को पंजाब बना ले नई राजधानी

Wed, 11 Jul 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन
 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बार फिर से चंडीगढ़ पर हरियाणा का दावा दोहराया है। चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम हरियाणा ने कहा कि पंजाब चंडीगढ़ के साथ ही न्यू चंडीगढ़ बसा रहा है, लिहाजा पंजाब को चाहिए कि वह न्यू चंडीगढ़ को ही अपनी राजधानी बना ले और मौजूदा चंडीगढ़ को हरियाणा के लिए छोड़ दे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह बात ट्राई-सिटी यानी पंचकूला-चंडीगढ- एसएएस नगर/मोहाली के योजनागत ढांचागत विकास को लेकर बुलाई गई पैनल चर्चा में कही।

इस मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक बीपी बदनौर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरियाणा सुशासन सुधार प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन व सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत प्रो. प्रमोद कुमार ने भी ट्राइसिटी के योजनागत ढांचागत विकास तथा अन्य मुद्दों के समाधान के संबंध में अपने-अपने विचार रखे।

मनोहर लाल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह मंच ट्राइसिटी के योजनागत विकास की चर्चा के लिए बुलाया गया था, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा ट्राइसिटी के विकास के मुद्दे पर चर्चा न शुरू  करके चंडीगढ़ के विषय पर अपनी बात रखी गई, जिस पर उन्हें भी चंडीगढ़ के विषय में उक्त दावा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पंचकूला-चंडीगढ़-मोहाली के योजनागत ढांचागत विकास के लिए हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ को आपसी सहयोग व समन्वय के साथ काम करना होगा और इसके लिए हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ प्रशासन व शासन को मिलकर एक ऐसा तंत्र बनाना होगा जिससे चंडीगढ़ के साथ लगते पंचकूला व मोहाली में एक योजनागत ढांचागत विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि ट्राइसिटी के योजनागत विकास के लिए तथा कोई बोर्ड या प्राधिकरण गठित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को उनके द्वारा एक पत्र भी लिखा गया है।

हरियाणा के कालेजों को भी पीयू दे मान्यता
 चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के संबंध में उठाए गए प्रश्न के संबंध में मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है और इसमें पहले हरियाणा का भी हिस्सा रहता था। परंतु हरियाणा चाहता है कि इसमें हरियाणा को भी मिला लिया जाए और हरियाणा के कुछ कालेजों की मान्यता इस विश्वविद्यालय से दी जानी चाहिए ताकि गुणवत्तापरक शिक्षा हरियाणा के छात्रों को मिल सके।

पंचकूला में इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र के संबंध में आई जानकारी के बारे में उन्होंने कहा कि यदि पंजाब ने इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र की समस्याओं के निपटान में कुछ अच्छी नीतियां बनाई हैं तो उन नीतियों को मंगाकर व अध्ययन करवाकर पंचकूला के उद्यमियों को भी राहत देने का काम करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें