फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएम ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। सीएम नायब सिंह ने शुक्रवार को संत कबीर कुटीर पर पद्मश्री अवार्डी महावीर गुड्डू, डॉ. हरि ओम, गुरविंदर सिंह और प्रो. रामचंद्र सिहाग को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हरियाणा प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वालों को केंद्र सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। युवा पीढ़ी को सर्वोच्च नागरिक अवार्ड के बारे जानकारी होनी चाहिए और ऐसे अवार्डियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। महावीर गुड्डू को लोक संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रो. रामचंद्र सिहाग को मधुमक्खी पालन को बड़े स्तर पर अपनाने, डॉ हरि ओम को जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और गुरविंदर सिंह को समाज कल्याण में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें