फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएम ने खेड़की टोल प्लाजा को हटाने व कुरुक्षेत्र बाईपास बनाने की रखी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, हरियाणा के एनएचएआई के प्रोजेक्टों को मिलेगी गति
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सीएम नायब सिंह सैनी ने मंगलवार रात केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और राज्य से संबंधित सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की।
बैठक में खेड़की दौला टोल प्लाजा को हटाने, कुरुक्षेत्र के लिए नया रिंग रोड तैयार करने, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास से कनेक्टिविटी देने को लेकर मोहना से संबंधित मामले पर चर्चा हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की विभिन्न मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन पर शीघ्र ही आगामी कार्यवाही का आश्वासन दिया। बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत केंद्र व राज्य के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में बाईपास बनाया जाना समय की आवश्यकता है और बाईपास बनने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा। अभी कुरुक्षेत्र में बाईपास न होने से स्थानीय रोड पर ट्रैफिक अधिक रहता है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तत्काल एनएचएआई के अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सीएम से कहा कि नेशनल हाईवे के समीप बर्ड पार्क बनाने की योजना की संभावनाएं तलाशी जाएं। इसके लिए चार एकड़ जमीन की आवश्यकता है। ये बर्ड पार्क बड़े स्तर पर बनाएं जाएंगे और इन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी एनएचएआई उठाएगा। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सड़कों के निर्माण के लिए शहरों से निकलने वाले कचरे व बिजली संयंत्रों से निकलने वाली राख का अधिक उपयोग किया जाए। बैठक में रोहतक-जींद चार मार्गीय राजमार्ग, जींद-गोहाना चार मार्गीय राजमार्ग, दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस-वे, अंबाला-कालाअंब राजमार्ग, जगाधरी-ताजेवाला राजमार्ग, जलबेहरा-शाहाबाद राजमार्ग, भिवानी-हांसी राजमार्ग, भारतमाला परियोजना के तहत बरेली-लुधियाना कॉरिडोर के छ: मार्गीय अंबाला-शामली राजमार्ग, अंबाला और करनाल शहरों के रिंग रोड, अंबाला-कोटपुतली कॉरिडोर में चार मार्गीय इस्माइलाबाद-अंबाला राजमार्ग, पिंजौर बाईपास आदि निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा हुई। जिन परियोजनाओं का कार्य 90 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है, उनका निर्माण अगले तीन से चार महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें