फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश से दुष्कर्म के मामले के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठन का किया आग्रह

Sat, 08 Jun 2019 08:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामलों में सुनवाई में देरी पर चिंता जाहिर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तेजी से मुकदमे चलाने के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश कृष्ण मुरारी से फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की अपील की है। इस बाबत लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने तेजी से सुनवाई के लिए हाईकोर्ट को अपने अधिकार क्षेत्र की अदालतों को भी सलाह देने की गुजारिश की है।

विज्ञापन


संगरूर पुलिस द्वारा धुरी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के केस में सात दिन में चार्जशीट दायर करने के बाद मुख्यमंत्री ने लिखे पत्र में कहा है कि इन मामलों में तेजी से मुकदमा चलाया जाना जरूरी है, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके। पत्र में उन्होंने क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 173 (1-ए) के संशोधित प्रावधानों की तरफ चीफ जस्टिस का ध्यान आकर्षित कराया है।

पंजाब में तय समय में मामलों की जांच का निर्देश है
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य पुलिस को ऐसे जुर्मों से संबंधित मामलों की जांच निर्धारित समय सीमा में करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यह देखा गया है कि ऐसे मामलों में जांच समय पर पूरी होने के बावजूद अदालत का फैसला आने में ज्यादा समय लग जाता है।
विज्ञापन


इससे पीड़ितों को न्याय में देरी के कारण आम लोगों को ठेस पहुंचती है और यह महसूस किया जा रहा है कि ऐसे मामले खासकर दुष्कर्म से संबंधित मामलों में मुकदमा बिना किसी देरी के तेजी से चलाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें