स्वतंत्रता दिवस पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरदासपुर में तिरंगा फहराएंगे। पिछले कुछ साल में यह पहला मौका होगा, जब सीएम गुरदासपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस समागम में शामिल होंगे।
गुरदासपुर में लोकसभा का उपचुनाव कुछ ही समय बाद होना है, इसलिए खास रणनीति के तहत ही सीएम गुरदासपुर के समागम में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि आजादी दिवस पर गुरदासपुर जिले के लिए वह बड़ा एलान भी कर सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है। सीएम के अलावा स्पीकर राणा केपी सिंह पटियाला के समागम में शामिल होंगे।
कैबिनेट मंत्रियों में ब्रह्म मोहिंदरा लुधियाना, नवजोत सिद्धू फिरोजपुर, मनप्रीत बादल मानसा, साधू सिंह धरमसोत होशियारपुर, तृप्त रजिंदर बाजवा जालंधर, राणा गुरजीत सिंह अमृतसर और चरनजीत सिंह चन्नी फरदीकोट में स्वतंत्रता दिवस समागमों में शामिल होंगे। राज्यमंत्री अरुण चौधरी संगरूर और रजिया सुल्ताना बठिंडा, डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी रोपड़ में तिरंगा फहराएंगे।