फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में सभी चाइनीज माल हैं: हुड्डा

Fri, 10 Oct 2014 11:01 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री तक का नहीं पता कौन बनेगा उन में तो भानूमति का कुनबा जोड़ रखा है जिसकी कोई गांरटी नहीं कितने दिन चले यह तो सब चाइनीज माल है।
विज्ञापन


जो सरकार कहती थी चीन व पाकिस्तान को भारत की तरफ देखने भी नहीं देंगे, उसी सरकार के 100 दिन के शासन काल में 100 से अधिक हमले हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को अपना मंत्रीमंडल जेल में ही बना लेना चाहिए, ताकि आम जनता सुख चैन की जिंदगी जी सके।

इनेलो सुप्रीमो ने 3206 लोगों के चूल्हे जलाने का काम नहीं किया, बल्कि योग्य युवाओं के घरों में अंधेरा करके अपने चेहेतों को लाभ रोजगार दिया है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को गांव लिजवाना कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा अपने शासनकाल में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य किए गए, 36 बिरादरी के लिए जन-कल्याणकारी योजनाएं बनाई गईं।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि पांच वर्ष तक प्रदेश की सत्ता पर राज करने वाली इनेलो ने दोनों हाथों से प्रदेश की जनता को लूटा है। जिसके चलते हरियाणा की जनता किसी भी सूरत में इनेलो का साथ नहीं देगी।

कांग्रेस ने अपने शासन काल में न केवल किसानों के कर्ज माफ किए हैं, अपितु किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर से फसली ऋण देकर आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने का काम किया है। जुलाना में करोड़ों रुपयों की लागत से नई अनाजमंडी, तहसील, महिला कालेज, ट्रीटमेंट प्लांट, बाईपास सहित अनेकों विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें