फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: आज CM भगवंत मान लोगों को देंगे बड़ी राहत, मोगा-कोटकपूरा रोड पर सिंघावाला टोल प्लाजा करवाएंगे बंद

Wed, 05 Jul 2023 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम ने ट्वीट कर इसका एलान किया है। उन्होंने लिखा कि राज्य में कई प्रमुख सड़कों पर टोल प्लाजा लगे हैं। इस वजह से रोजाना लोगों को दिक्कत आती है। कई जगह पर तो इसके विरोध में प्रदर्शन तक हो चुके हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने टोल प्लाजा हटाने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार बुधवार को मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित सिंघावाला टोल प्लाजा बंद करवाएगी। यह दसवां टोल प्लाजा होगा, जिसे पंजाब सरकार बंद करवाने जा रही है। इस टोल प्लाजा के बंद होने से हर रोज लोगों के 4.50 लाख रुपये बचेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


सीएम ने ट्वीट कर इसका एलान किया है। उन्होंने लिखा कि राज्य में कई प्रमुख सड़कों पर टोल प्लाजा लगे हैं। इस वजह से रोजाना लोगों को दिक्कत आती है। कई जगह पर तो इसके विरोध में प्रदर्शन तक हो चुके हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने टोल प्लाजा हटाने का काम शुरू किया था। इलाके के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा था कि वैसे तो 21 जुलाई को टोल प्लाजा बंद हो रहा था लेकिन सरकार इसे समय से पहले बंद करवाने जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें