फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर बादल माने, अकालियों से बड़ी थी 'आप' की माघी रैली

Fri, 22 Jan 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांश्ाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आखिर मान ही गए कि माघी मेले में आम आदमी पार्टी की रैली अकालियों से बहुत बड़ी रैली थी। यह बात मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नवांशहर में संगत दर्शन कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में मानी।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि इस बार अकाली दल की रैली का स्थान बदलने के कारण पार्टी के समर्थक सही जगह पर नहीं पहुंच पाए। पठानकोट हमले के मामले में एनआईए की ओर से एसपी सलविंदर सिंह के साथ की जा रही पूछताछ के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में सलविंदर कहीं भी दोषी पाए गए, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अबोहर के भीम टांक हत्याकांड के आरोपियों के अकाली दल से संबंध पर उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी का अकाली दल से कोई संबंध नहीं। संगत दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने 40 गांवों को कई करोड़ की ग्रांट जारी की। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार ने प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


सरकार की ओर से भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना के तहत राज्य के नीले कार्ड धारकों को 50 हजार रुपये तक की मेडिकल सुविधा देने की योजना बनाई गई है।

फसलों के बीमा योजना में कुछ कमियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन्हें दूर करने के लिए केंद्र सरकार को लिखा जा रहा है। इस मौके पर नवांशहर हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद, डिप्टी सीएम के ओएसडी चरणजीत बराड़, जिला प्रधान राम सिंह दुधाला उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें