फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगत दर्शन के दौरान सिद्धू और कैप्टन पर जमकर बरसे सीएम बादल

Thu, 28 Jul 2016 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरनाला
विज्ञापन
CM Badal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरनाला के हलका भदौड़ में संगत दर्शन के दौरान वीरवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर बरसे। संगत दर्शन के दूसरे दिन वीरवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू का सियासी हश्र भी पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला व मनप्रीत सिंह बादल जैसा होगा। उन्होंने अपनी मां पार्टी की पीठ पर छुरा घोंपा और राज्य के लोगों ने उनको ‘बनवास’ पर भेज दिया।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपनी मां पार्टी को धोखा दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने सुनहरे भविष्य के लिए अपनी पार्टी भाजपा को धोखा दिया, लेकिन राज्य के लोग उसको किसी भी सूरत में माफ नहीं करेंगे। बादल ने कहा कि सिद्धू जैसे लोगों का राज्य की सियासत में कोई काम नहीं है। बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी भगोडे़ व निकाले गए नेताओं की पनाहगार बन गई है। इसमें लालची व मौकापरस्त नेता शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बादल ने केंद्र सरकार की कैबिनेट की तरफ से बठिंडा में एम्स स्थापित करवाने का श्रेय अकाली दल को देते केंद्र सरकार का धन्यवाद व स्वागत किया और कहा कि यह अस्पताल मालवा के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
 
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए बादल ने कहा कि कैप्टन के किसान विरोधी होने के एक लंबा इतिहास है। जहां अकाली-भाजपा सरकार किसानों को मुफ्त बिजली पानी दे रही है, वहीं कैप्टन ने अपनी सरकार में किसानों को सुविधाएं बंद कर भारी वित्तीय भार डाला था। इसके अलावा जब मरहूम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एसवाईएल नहर खोदने का नींव पत्थर रखा था तो कैप्टन ने उसका स्वागत कर किसान विरोधी होने के सबूत दिया था। 
विज्ञापन


विरोधी सियासी पार्टियों की तरफ से राज्य के नशे के लिए बदनाम करने का कड़ा नोटिस लेते बादल ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या बाकी राज्यों से बहुत कम है। विरोधी सियासी पार्टियां जानबूझकर राज्य को व राज्य के नौजवानों का अक्स खराब कर रही हैं। इस मौके पर बादल के साथ वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव केजेएस चीमा, डिप्टी कमिश्नर भूपिंदर सिंह राय, डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू, एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर, शिअद के जिला कोआर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह बनावाली, शिरोमणि कमेटी सदस्य बलदेव सिंह, अकाली नेता जेलदार वीरइंदर सिंह, संत बाबा टेक सिंह धनौला नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें