फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

91 साल के बादल का 75 साल के कैप्टन को जवाब, बोले- ..और लडूंगा चुनाव

Mon, 06 Feb 2017 12:27 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, बादल (मुक्तसर)
विज्ञापन
बादल और कैप्टन
विज्ञापन
‘कैप्टन दी होऊ इह आखिरी चौण, मैं हाले बहुत लडना...। जदों तक मेरे साहां विच्च साह ने, मैं चोणां लड़नियां ने...।’ यह कहना है राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का।
विज्ञापन

 
गांव बादल वोट करने पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान कि ‘यह चुनाव मेरा (कैप्टन) और बादल का आखिरी चुनाव है’, पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन का बेशक यह आखिरी चुनाव होगा, मगर वह तो आखिरी सांस तक चुनाव लड़ते ही रहेंगे। कैप्टन कौन होते हैं, उनके आखिरी चुनाव का फैसला देने वाले। 

बादल ने दावा किया कि पंजाब में शिअद-भाजपा की हुकूमत दोबारा आएगी। आम आदमी पार्टी के भी मैदान में होने पर शिअद-भाजपा को होने वाले नुकसान पर बादल ने कहा कि इससे किसी पार्टी को नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे पंजाब को नुकसान पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के बाद किए बड़े दावे

सुखबीर और कैप्टन - फोटो : File Photo
चुनाव में डेरा सच्चा सौदा सिरसा की भूमिका पर कोई जवाब देने से सीएम बादल बचते नजर आए। वहीं उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने चुनाव में 80 सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि राज्य में हर तरफ सिर्फ बादल-बादल-बादल ही हो रही है।

उन्होंने कहा कि लंबी और जलालाबाद विधान सभा हलके में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रहेगी। जबकि ओवरऑल में गठबंधन का कांग्रेस से ही मुकाबला है। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी आईएसआई और बब्बर खालसा संगठन से मिलकर चुनाव लड़ रही है। इस पार्टी का मकसद पंजाब में अमन-कानून भंग करना है। 

मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव में कितनी सीटें मिलेंगी, वह इसके बारे में तो कुछ नहीं कह सकते। मगर इस बार चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। मुख्यमंत्री बादल के छोटे भाई गुरदास बादल ने कहा कि इस बार चुनाव में उनके भाई की हार होगी। चुनाव बूथ पर नजर रखने पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुत्र रणइंद्र सिंह ने भी इस बार बहुमत से कांग्रेस सरकार आने का दावा किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें