फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा बाबा नानक पहुंचे सीएम अमरिंदर सिंह, मुआवजे के लिए किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 01 Mar 2019 08:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
विज्ञापन
सीएम अमरिंदर सिंह को ज्ञापन सौंपते किसान
विज्ञापन

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह शुक्रवार को डेरा बाबा नानक पहुंचे और सीमावर्ती लोगों से बातचीत की। सबसे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह बीएसएफ की चेक पोस्ट पर पहुंचे और वहां अधिकारियों के साथ करीब 45 मिनट तक बैठक की। इस मौके पर डेरा बाबा नानक के विधायक और कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता, बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा, डीसी गुरदासपुर विपुल उज्ज्वल, एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण, सीएम के मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल मौजूद रहे। 

विज्ञापन


सीएम के पहुंचने से पहले ही डेरा बाबा नानक के किसान वहां पर मौजूद थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कॉरिडोर में आने वाली जमीन के मालिक किसानों से एक घंटा मीटिंग की और उनकी बात सुनी। किसान बचाओ कमेटी ने सीएम से जमीन का उचित मुआवजा दिलवाने की मांग रखी और एक ज्ञापन भी सौंपा। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी किसानों का पक्ष लिया और सही मुआवजा देने की सीएम से अपील की। 

विज्ञापन

सीएम अमरिंदर सिंह
सीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार केंद्र से सिफारिश करेगी, क्योंकि किसानों को जमीन का मुआवजा केंद्र सरकार ही देगी। वहीं किसानों का कहना था कि पंजाब सरकार ने अभी तक उनकी जमीनों के लिए उचित मुआवजा देने का कोई एलान नहीं किया है। इस मौके पर कैप्टन ने कहा कि वह पहली बार डेरा बाबा नानक 1965 में आए थे और तब वह फौज में थे। 

कैप्टन ने कहा कि कॉरिडोर को लेकर 14 मार्च को दोनों देशों के अधिकारियों की मीटिंग होने वाली है। जिसका मकसद गुरु पर्व पर लांघे को खुलवाना है। कैप्टन ने आगे कहा कि अब सीमा पर हालात तो बदल गए हैं लेकिन कोई गड़बड़ होती है तो वह डेरा बाबा नानक के लोगों के साथ बॉर्डर पर खड़े रहेंगे। कैप्टन ने बताया कि पहले पाकिस्तान ने कहा था कि केवल 500 लोग ही श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाएंगे, लेकिन पंजाब सरकार ने 50 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन की मांग रखी है। इसके लिए केंद्र को चिट्ठी भी लिख दी है। 

पटियाला में अपनी मांगों के लिए नर्सों द्वारा टंकी पर चढ़ने के सवाल पर सीएम ने कहा कि मांगें मनवाने का ये कोई तरीका नहीं है। वह क्यों अपना नुकसान करवा रहे हैं। ऐसे हल नहीं निकलते। वह खुद चाहते हैं कि हल निकले, लेकिन यह गलत तरीका है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले पार्क का टेंडर पास हो गया है, उसका काम शुरू किया जा रहा है। कुल 8 करोड़ की लागत से डेरा बाबा नानक में विकास का काम किया जाना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें